पिथौरा. क्षेत्रीय विधायक एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष राजा देवेंद्र बहादुर सिंह की मांग पर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर के मद्देनजर स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में 125 जम्बो ऑक्सीजन क्षमता वाले प्लांट और 30 ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए. ज्ञात हो कि श्री सिंह लगातार बसना विधानसभा में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर मांग कर रहे थे. उक्त संबंध में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा जिले के सभी विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की वर्चुअल मीटिंग ली थी.
इस मीटिंग में भी सभी विधायकों ने अपने क्षेत्र के हालात पर चर्चा की. पर बसना विधायक श्री सिंह ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने की मांग की थी. जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए श्री लखमा ने उक्त ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा कर दी. तीसरी सम्भावित कोरोना लहर में बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की जानकारी के बाद उन्होंने जिले के सरकारी एवं निजी अस्पातालों में भी छोटे बच्चों के लिए अलग से वार्ड, बेड, ऑक्सीजन का इंतजाम करने कहा.
http://कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल, उप अभियंता निलंबित
30 बेड ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ेंगे
उक्त संबंध में स्वास्थ्य विभाग के जानकारों का मानना है कि अब यहाँ के अस्पताल के 30 बेड ऑक्सीजन से जुड़ जाएंगे. ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से क्षेत्र के समस्त वर्ग के लोगों को जीवनदायिनी ऑक्सीजन मिलेगी. इसके अलावा बार-बार सिलेंडर लेने व रिफलिंग से छुटकारा मिलेगा साथ ही ऑक्सीजन की कमी से होने वाली मौतों से किसी भी व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है. संकट और विपदा के समय मिला यह प्लांट मरीजों और क्षेत्र के लिए संजीवनी साबित होगी, आस पास के अस्पतालों को भी अब ऑक्सीजन के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा.
इस जनहितैषी कार्य के लिए पिथौरा की जनता के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत खनूजा, नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनन्त सिंह वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह दीवान, जनपद उपाध्यक्ष मुकेश यादव, अजय नन्द, नपं उपाध्यक्ष दिलप्रीत सिंह ने विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, स्वास्थ्य मंत्री, मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है. राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने संपूर्ण विधानसभावासियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है.
http://गड्ढे से बचाने के प्रयास में महुआ से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मजदूर की मौत
2 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए
इधर, क्षेत्रीय विधायक ने प्रदेश में स्वास्थ्य आपदा को देखते हुए विधायक निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में दो करोड़ रुपए दिए हैं. विधायक की सक्रियता से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है.
किसान सम्मान निधि की 8वीं किस्त जारी, ऐसे चेक करें स्टेटस https://t.co/L9NQSJZ1xs
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 14, 2021
बिलासपुर के बजाए महासमुंद की बैंक शाखाओं को रायपुर रीजन से संबद्ध किया जाए : चुन्नीलाल https://t.co/hexCr0byH5
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 14, 2021
तारक मेहता… की ‘बबीता जी’ के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला https://t.co/pFirp7vtmr
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 14, 2021







