আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ ने ‘सीटी मार’ गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

Published on: May 14, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ यानी हर्षाली मल्होत्रा ​इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हुई हैं. आएदिन हर्षाली अपने डांस वीडियो और ग्लैमरस फोटोज को शेयर करती दिखाई देती हैं. हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ के गाने ‘सीटी मार’  पर डांस करती नजर आ रहीं हैं. इस वीडियो में वह गाने के सभी हुक स्टेप बड़े ही खूबसूरत अंदाज में कर रही हैं. हर्षाली ने अपना डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘सीटी मार’.

http://सुनील गावस्कर का बड़ा बयान, भविष्य में पंत बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान

उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह डांस वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. इससे पहले भी हर्षाली मल्होत्रा ने एक्ट्रेस करीना कपूर के गाने ‘तुझे भर लूं अपनी आंखों में’ गाने पर शानदार डांस किया था. हर्षाली के ये वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था. बता दें कि हर्षाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से की थी. सलमान खान की इस फिल्म में उन्होंने ‘मुन्नी’ की भूमिका निभाई थी. फिल्म में हर्षाली के जबरदस्त अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था.

http://विश्वजीत चौधरी का नया गाना ‘कर्फ्यू’ वायरल, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now