महासमुंद. भारतीय जनता पार्टी महासमुंद मंडल के अध्यक्ष सतपाल पाली के निर्देशानुसार महासमुंद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं को लेकर आज गुरूवार को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में महासमुंद के कुछ व्यक्तियों के साथ घटित वाक्या का उल्लेख कर बताया गया है कि कैसे उनके साथ बर्ताव किया गया. अधिकारी द्वारा समय देने एवं वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद भी उन्हें वैक्सीन नहीं लगाया गया. इसके विपरीत उन्हें शासकीय कार्य में बाधा की कार्रवाई करने की धमकी देकर भगा दिया गया.
http://UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित, जानें क्या है नई तारीख
ज्ञापन में अधिकारी-कर्मचारियों को हिदायत देने कहा गया है कि भविष्य में किसी भी नागरिक के साथ इस तरह का व्यवहार न करें. किसी भी नागरिक को अपमानित न होना पड़े इसके लिए प्रचार-प्रसार ठीक ढंग से हो ताकि सभी को सही जगह जहां वैक्सीन कब किसे कहाँ लगना है जानकारी हो. इसके लिए शहर में रिक्शा में माइक लगाकर अनाउंसमेंट होना चाहिए और गाँव में कोतवालों के माध्यम से मुनादी कराकर लोगों को जानकारी देनी चाहिए. ज्ञापन सौंपने वालों में युवा मोर्चा महामंत्री नन्दू जलक्षत्री, अमन वर्मा, सोमेश (दानेश) दावड़ा मंडल संयोजक भाजपा सोशल मीडिया उपस्थित थे.
http://छत्तीसगढ़ में ब्लैक फंगस से पहली मौत, 6 दिनों से चल रहा था इलाज







