रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 4 जिलों के चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों से कोविड-19 के संबंध में चर्चा की. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने चर्चा के दौरान कहा कि राज्य में सभी वर्ग के लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जा रहा है. इनमें व्यापार-व्यवसाय का भी कोविड अनुकूल व्यवहार तथा शासन की दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सहित संचालन की जरूरत है. जिससे लोगों को कोई असुविधा न होने पाए. उन्होंने इसके मद्देनजर संबंधित जिला कलेक्टरों को स्थानीय परिस्थिति के अनुरूप अति आवश्यक दुकानों को अलग-अलग अवधि तथा समय में खोलने के लिए छूट देने के संबंध में निर्देश दिए.
http://मुख्यमंत्री ने वर्षा ऋतु के पहले समितियों से धान का उठाव करने के दिए निर्देश
उन्होंने कहा कि इनमें कहीं भी भीड़ एकत्र न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. इसी तरह वहां कोविड-19 के नियमों का भी नियमतः पालन सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके लिए कलेक्टरों को चेम्बर ऑफ कॉमर्स सहित सभी वर्ग के लोगों से चर्चा कर उन्हें विश्वास में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में कोरोना संकट से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ-साथ सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी रही है. यहां सबके सहयोग से कोरोना को जल्द से जल्द हराना है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश भर में लॉकडाउन की स्थिति में लोगों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. कृषि मंत्री श्री चौबे ने कहा कि लॉकडाउन अभी खतम नहीं हुआ है. इसका ध्यान रखना जरूरी है.
http://पीएम मोदी को 12 विपक्षी दलों ने लिखी चिट्ठी, मुफ्त टीकाकरण समेत दिए 9 सुझाव







