আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानिए नया भाव

Published on: May 12, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के रुख के कारण भारतीय बाजारों में लगातार दूसरे दिन सोने के भाव में कमी दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमत में भी तेज गिरावट आई. दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में 229 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव अब घटकर 47,074 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले कारोबारी सत्र में सोना 47,303 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. ऐसे में सोना अब भी अपने सर्वोच्च स्तर 56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से 9,126 रुपए कम चल रहा है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर भाव गिरकर 1,832 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.

http://कोरोना संकट के बावजूद किसानों के हितों की नहीं होगी अनदेखी : मुख्यमंत्री

वहीं चांदी के दाम 717 रुपए घटकर 70,807 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुआ. इससे पहले कारोबारी सत्र में चांदी 71,524 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के भाव में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 27.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के दूसरी मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में फिर सुधार नजर आने से सोने के दाम गिर गए हैं. वहीं, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेस (MOFS) के वीपी कमोडिटीज नवनीत दमानिया ने कहा कि सोने की कीमतों में तीन हफ्ते के उच्च स्तर से सुधार आया है. न्यायॉर्क के कमोडिटी एक्‍सचेंज पर आज सोने के हाजिर भाव में कमी दर्ज की गई. भारतीय सर्राफा बाजार पर इसका असर नजर आया और यहां भी सोने के दाम घट गए.

http://राहत की खबर : छत्तीसगढ़ में अब 15 फीसदी रह गई संक्रमण दर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now