अम्बिकापुर. कर्तव्य का निवर्हन सजगता एवं सतर्कतापूर्वक नहीं किए जाने के कारण जेल प्रहरी मनीष कुमार बंछोर को केंद्रीय जेल अम्बिकापुर के जेल अधीक्षक द्वारा तत्काल निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला जेल रामानुजगंज नियत किया गया है. जेल अधीक्षक ने बताया है कि जेल प्रहरी मनीष कुमार बंछोर की ड्यूटी जिला अस्पताल अम्बिकापुर के कोविड वार्ड में उपचार करा रहे विचाराधीन बंदी संतोष यादव की देख-रेख के लिए 10 मई की रात्रि 2 बजे से प्रातः 6 बजे तक ड्यूटी लगाई गई थी. इस दौरान बंदी संतोष यादव वार्ड से फरार हो गया. जिसके कारण जेल प्रहरी मनीष कुमार बंछोर को तत्काल निलंबित कर दिया गया है.
http://Lava Z2 Max स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जबरदस्त डिस्प्ले के साथ दमदार बैटरी
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथ धोने के अनुशासन को अपनाएं : डॉ जैन
रायपुर. नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल जैन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए हाथ धोने के अनुशासन को महत्व बताया है. यह कोरोना से बचने के लिए प्रथम रक्षा बनती है. हमेशा बार-बार साबुन से हाथ धोए. अगर एक ही जगह पर अधिकतर लोग हाथ धोते हैं तो बेहतर है वहां पर लिक्विड सोप का इस्तेमाल किया जाए. दूसरी जगह साबुन से हाथ धोना जो कि सहज ही उपलब्ध होता है वह ज्यादा उपयुक्त है. डॉ जैन ने बताया कि नए कोरोना वायरस में देखा गया है कि यह सरफेस ट्रांसमीशन की जगह हवाओं के द्वारा ज्यादा फैलता है इसलिए मास्क का इस्तेमाल करना और सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करना चाहिए, भीड़-भाड़ वाले इलाकों पर नहीं जाना चाहिए.
http://WHO की चेतावनी- कोरोना के इलाज में Ivermectin दवा का न करें इस्तेमाल







