बलौदाबाजार. जिले में कोरोना संक्रमण की मौजूदा स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है. सोमवार को कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने विषय विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर बताया कि जिले के करीब 111 गांवों में संक्रमण दर सर्वाधिक है. इन गांवों में बेहद तेजी से संक्रमण फैल रहा है. इन गांवों में और संक्रमण ना फैले इसके लिए प्रशासन के साथ गाँव वालों को भी आगे आना होगा. गाँव के सभी लोग आपस में मिलकर, युवा समिति एवं महिला समितियों सहायता लेते हुए संक्रमण के विस्तार को कम कर सकते हैं. इसके लिए अब गाँव स्तर में ही सभी को सख्ती से लॉकडॉउन के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा. इन संक्रमित गाँव मे सार्वजनिक तालाबों के उपयोग, पेयजल की स्रोतों उपयोग पर कड़ी नजर रखते हुए उन्हें प्रतिबंधित करना होगा.
http://वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने जनपद से निकलेगा रथ
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बलौदाबाजार के सकरी के निवासियों ने सामूहिक एकजुटता एवं प्रयासों से पूरे गाँव मे संक्रमण फैलने से रोक लिया. कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि अभी मौजूदा स्थिति को देखते हुए गावों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है. पहले वह गाँव जहाँ पर 50 से अधिक संक्रमित मरीज एक्टिव हैं. दूसरा वह जहाँ 25 से 50 एक्टिव मरीज हैं एवं तीसरा वह जहां पर 10 से 25 मरीज हैं. जिले के 9 गाँव अति संवेदनशील के श्रेणी में हैं. जहां पर अभी 50 से अधिक मरीज एक्टिव हैं. बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम गिन्दोला में 96 एक्टिव, अर्जुनी में 59, भाटापारा के मोपका में 52, बिलाईगढ़ के बरभाटा 66, सोनाडुला 60, मधुबन 59, कसडोल के चरौदा 67, छरछेद 56, पलारी के कोनारी में 61 एक्टिव मरीज हैं. जिले में 25 गाँव संवेदनशील की श्रेणी में हैं. जहां अभी 25 से 50 मरीज एक्टिव हैं इसमें बिलाईगढ़ के गांव जोगेसरा, टुण्डरी, सलौनीकला, कोसमुण्डा, भाटापारा के अकलतरा, सिंगारपुर, देवरी, कडार, कसडोल के कटगी, आमगांव, असनीद, खर्वे, मटिया, सोनाखान, बोरसी, अर्जुनी ब, हटौद, पिसीद, बरपाली, बिलारी क, दर्रा क, कोट क, पलारी के अंतर्गत कुकदा, कुसमी अछोली शामिल हैं. जिले में 77 गाँव निम्न संवेदनशील की श्रेणी में हैं. जहां अभी 10 से 25 एक्टिव मरीज हैं.
http://मेहनत का असर, कम हो रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार
इसमें बलौदाबाजार के अंतर्गत ग्राम बरदा, बिटकुली, सोनडीह, रवान, रिसदा, करमदा, मुंडा, सरखोर, अहिल्दा, पनगांव, रिसदा, मरदा, भाटापारा के अंतर्गत ग्राम कुकदा, ढाबाडीह, मुड़ाघाट, धनेली, सिलपा, लच्छनपुर, दतरेंगी, सूमा, पेंडरी, निपनिया, खरी क, बिलाईगढ़ के कैथा, करियाटार, चुरैला, गोविंदवन, खजरी, झुमका, पुरगांव, बघमल्ला, दुहनी दुमहानी, पंडरीपाली, बम्हनपुरी, कसडोल के बम्हनी, छांछी, चौरादा, मड़वा, नगरदा, सेल, देवतराई, गोलाझर, बलौदा, बरेली, नगेड़ा, कोसमसरा, पुटपुरा, कुरमाझर, मोहतरा, दर्रा क मोतीपुर, आमाखोहा, सुकली इसी तरह पलारी के सुंदरावन, ओड़ान, गिरतरा, गिधपुरी, मुड़पार, दतान प, कोसमंदी, चरौदा, सलौनी, घोटिया, घिंघोला, वटगन, बिल्हा, बम्हनी, गिराकेरा, खरतोरा, नवागांव, जारा, खैरा, कोदवा शामिल हैं.
‘राधे’ का नया गाना ‘जूम-जूम’ रिलीज, दिखी सलमान-दिशा की केमिस्ट्री https://t.co/gcBOQvpeqb
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 10, 2021







