नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ का नया गाना ‘जूम जूम’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी नजर आ रही हैं. ज़ूम-ज़ूम एक रोमांटिक डांस नंबर है, जिसमें मस्ती की भरमार है. इस सॉन्ग में ग्रूवी बीट्स है. इस गाने के जरिए फिल्म में सलमान और दिशा के बीच नज़र आने वाली केमिस्ट्री की झलक देखने मिल रही है. सलमान खान और दिशा पाटनी काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं. गाने का पिक्चराइजेशन बाकी के तीनों गानों से बिल्कुल अलग है और फ्रेश नजर आता है.
http://भालू के हमले से घायल को वाहन नहीं, निजी उपयोग कर रहे रेंजर
सलमान खान हमेशा की तरह डेशिंग नजर आ रहे हैं जबकि दिशा पाटनी सुपर ग्लैमरस नजर आ रही हैं. गाने का संगीत साजिद-वाजिद ने कंपोज़ किया है और लिरिक्स कुणाल वर्मा द्वारा लिखित हैं. ऐश किंग और इयूलिया वंतूर ने इसे अपनी आवाज़ दी है और सीजर गोंसाल्विस ने इसे कोरियोग्राफ किया है. बता दें कि सलमान खान के साथ फिल्म राधे में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी.
http://प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 19% पहुंची, पिछले 6 दिनों से लगातार गिरावट










