महासमुंद. पुलिस ने 9 बोरी गुटखा और जर्दा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी बसना निरीक्षक लेखराम ठाकुर द्वारा क्षेत्र में लॉकडाउन ड्यूटी के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है. उन्होने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान एक आल्टो 800 कार में दो व्यक्ति राजश्री गुटखा एवं जर्दा को बिक्री करने के लिए बसना से सराईपाली की ओर ले जा रहे हैं. सूचना पर कन्याशाला के पास बसना में नाकाबंदी कर उक्त वाहन को रोका.
http://कंगना रनौत हुईं कोरोना पॉजिटिव, कहा- इसे खत्म कर दूंगी
जिसमें विवेक अग्रवाल पिता नवल अग्रवाल (28) निवासी वार्ड नं 08 सरायपाली और प्रताप साहू पिता भरत लाल साहू (21) निवासी गेर्रा चौकी बलौदा बैठे थे. कार की तलाशी में गुटखा एवं जर्दा बरामद हुआ. जिसे बिक्री हेतु ले जाना बताया गया. आरोपियों के कब्जे से राजश्री गुटखा 6 बोरी, जर्दा 3 बोरी कीमती 45000 रुपए, मारूती अल्टो 800 कीमती 250000 रुपए, एक नग सैमसंग मोबाइल कीमती 8000 रुपए, एक नग आईफोन कीमती 8000 रुपए, नकदी 100710 रुपए जुमला 411710 रुपए जब्त कर धारा 273 भादवि सिगरेट एवं अन्य उत्पाद अधि0 2003 की धारा 20(2) तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया.
http://नरुवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी के कार्य में उदासीनता, पंचायत सचिव निलंबित







