আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

100 गांवों के किसानों को फसल बचाने की चिंता, घूम रहा 18 हाथियों का दल

Published on: May 7, 2021
---Advertisement---
गोरेलाल तिवारी

कसडोल. कसडोल तहसील क्षेत्र में रबी फसल तैयार होते ही जंगली जानवर व हाथियों की दस्तक से लोगों को जान माल का भय सता रहा है. वन विभाग सुरक्षा प्रदान कराने के बजाय मूकदर्शक बना हुआ है. जंगल इलाके के करीब 100 गांवों के किसानों को फसल बचाने की चिंता सता रही है. लोग जो पहले जंगली जानवरों सुअर, हिरण, सांभर, गवर, वनभैंसा आदि से बचाने मचान में रतजगा करते थे वह भी हाथियों के भय से बंद हो गया है. किसानों ने फसल को अब भगवान भरोसे छोड़ दिया है. बलौदाबाजार वन मण्डल का सर्वाधिक घना जंगल 8 वनपरिक्षेत्रों में सटा है. अभ्यारण्य, बार नवापारा एवं कोठरी के जंगल को विगत 3 साल से हाथियों ने स्थाई निवास बनाकर उक्त सभी वन परिक्षेत्रों के ग्रामों में दस्तक देना शुरू कर दिया है.

http://कल से आयोजित होने वाली शादियां आगामी आदेश तक निरस्त करने के निर्देश

पिछले 2 सप्ताह से लवन परिक्षेत्र के औंरई, बरबसपुर, खैरा, अर्जुनी आदि गांवों को परेशान कर रखा है. पिछले दिनों खैरा की एक दंपत्ति को हाथियों ने कुचलकर मार डाला. लवन परिक्षेत्र को गजराज दल भी मिला है किंतु रेंजर मुनादी कराकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा की इतिश्री कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार 3 मई को दोपहर कोठरी परिक्षेत्र के जंगल से मुख्यालय कोठारी से सड़क पार कर देवपुर के ग्राम चन्हाट के तालाब में 12-15 हाथियों के दल जिसमें 3 शावक को शाम पानी पीते तथा नहाते देखा गया. गांव के तीजराम, रामसिंग, शुभराम ठाकुर, धरम यादव, अमृत भुवन आदि का कहना है कि खेतों में हाथियों के पहुंचने के पहले ही एकत्रित सैंकड़ों ग्रामीण हो हल्ला कर जंगल की ओर भगाने में सफल हुए.

http://18-44 वर्ष के अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल हितग्राहियों का एक तिहाई अनुपात में होगा वैक्सीनेशन

उक्त हाथियों के दल को सोनाखान परिक्षेत्र के गांव से अभ्यारण्य के सटे ग्राम तालदादर के खेतों के नजदीक देखा गया. जिसे ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से भगाने में सफल हुए. परिक्षेत्र अधिकारी देवपुर ने 4 मई का हवाला देते हुए 18 हाथियों की पुष्टि की है. मंगलवार अलसुबह 15 हाथियों के दल को देवगढ़ घाट पार करते तेन्दुचुआ गांव के पास ग्रामीणों ने देखा. परिक्षेत्र अधिकारी पंचराम यदु के अनुसार रात को ग्राम धमलपुरा के कक्ष क्रमांक 289 के जंगल की ओर भगाया गया जबकि इसी दरम्यान ग्राम गिद्धपुरी, पकरीद के खेतों के नजदीक देखा गया. रेंजर का कहना है कि वनकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से हाथियों को भगाया. बताया गया कि सिर्फ 2 किसानों की करीब सवा एकड़ फसल को नुकसान हुआ है. प्रभावित ग्रामों को मुनादी कराकर सतर्क कर दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now