नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ TMC नेता रिजु दत्ता ने शिकायत दर्ज कराई है. तीन दिन पहले ही कोलकाता के एक वकील ने कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. जहां कंगना के खिलाफ सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया था. अब तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कोलकाता के उल्टाडांगा थाने में कंगना के खिलाफ हेट स्पीच देने का आरोप लगाया है. शिकायत में कहा गया है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में हेट स्पीच से हिंसा भड़काने की कोशिश की है और ममता बनर्जी की तस्वीर को भी सही ढंग से पेश नहीं किया गया है.
http://दक्षिण भारतीय राज्यों से आए लोगों को क्वारंटाइन में रखने का आदेश, कराना होगा आरटीपीसीआर टेस्ट
कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक नहीं बल्कि कई आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं. ऋजु दत्ता ने पुलिस स्टेशन में उन तस्वीरों के स्क्रीन शॉट भी जमा कराए हैं जिनमें कंगना के पोस्ट हैं. बता दें कि कंगना रनौत ने ट्विटर का सहारा लेते हुए बंगाल चुनाव परिणाम में ममता बनर्जी पर टिप्पणी की थी. उनके लिए कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया था. बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर ने कंगना रनौत का अकाउंट ऑफिशियल तौर पर सस्पेंड कर दिया.










