बागबाहरा. जनपद अध्यक्ष स्मिता हितेश चंद्राकर ने कहा है कि खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता इन दिनों छपास बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. राज्य शासन की नाकामी पर पर्दा डालने उल-जुलूल बयानबाजी कर सुर्खियों में बने रहना चाहते हैं. प्रदेश सरकार तथा उनके कार्यकर्ता केन्द्र सरकार पर आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं. उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने कोरोना त्रासदी से निपटने राज्य में क्या व्यवस्था की है. मैदानी स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने कितने नए अस्पताल खोले गए हैं और स्वास्थ्य विभाग में कितने रिक्त पदों पर भर्ती की गई है इसका जवाब दें. खल्लारी क्षेत्र में भाजपा शासन में खोले गए सात प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में डॉक्टरों की भर्ती क्यों नहीं की गई. डॉक्टरों की भर्ती के लिए स्थानीय कांग्रेस नेता कितनी बार सरकार से मांग किए इसका जवाब जनता को दें.
http://गांव-घर से लेकर सीमावर्ती इलाकों में बाहर से आने वालों पर रखें निगरानी : भूपेश
इस विकट परिस्थिति के दौर में वे खुद खल्लारी छोड़कर कहां पलायन कर गए हैं. खल्लारी क्षेत्र को चारागाह समझने वाले नेता जान लें कि यहां की जनता ऐसे लोगों की फितरत जानती है. यदि वास्तव में खल्लारीवासियों के लिए चिंता है तो आइए हम सब मिलकर क्षेत्र की आवश्यक मूलभूत बुनियादी सुविधाओं को पूरा कराने सरकार को बाध्य कर खल्लारी के लिए विशेष पैकेज की मांग करते हैं. श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि वैक्सीन लगाने भाई-भतीजावाद, अमीरी-गरीबी में बांट कर तमाशा किया जा रहा है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है. हर मामले में केन्द्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार बताने वाले कांग्रेसी यह बताएं छत्तीसगढ़ सरकार का क्या दायित्व है. जनता को बचाने छत्तीसगढ़ सरकार ने क्या-क्या तैयारी की है. आज महामारी के दौर में निजी अस्पताल संचालक अनाप-शनाप शुल्क वसूली कर लोगों की जेबों में डाका डाल रहे हैं.
http://जेल की दीवार फांदकर 5 फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस
प्रदेश के नागरिकों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार तमाम कोविड सेंटरों में उपचार्थ भर्ती मरीजों के लिए क्या व्यवस्था की है, उन मरीजों को दानदाताओं के भरोसे छोड़ दिया गया है. आखिर सरकार व्यवस्था का खर्च वहन क्यो नहीं कर रही है. कोरोना के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने जनता के जीवन को ताक में रखकर क्रिकेट मैच का आयोजन कराया. प्रदेश संकट से जूझ रहा है और सरकार तथा प्रदेश के मुखिया खुद असम चुनाव प्रचार करने में लगे रहे. अध्यक्ष चंद्राकर ने राज्यपाल से आग्रह करते हुए मांग की है कि सभी धर्म, सभी वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाए जाने हेतु प्रदेश सरकार को निर्देश दें ताकि सभी लोग इस बीमारी का डटकर मुकाबला कर सकें और छत्तीसगढ़ जल्द स्वस्थ बन सकें.
SC ने कोरोना की तीसरी लहर पर जताई चिंता, केंद्र से पूछा- बच्चे संक्रमित हुए तो क्या करेंगे? https://t.co/CoksesW5VR
— Cg Janadesh (@CJanadesh) May 6, 2021







