আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में शुरू होगा इमरजेंसी केयर टेक्निशियन पाठ्यक्रम

Published on: May 5, 2021
---Advertisement---

रायपुर. कोविड महामारी के दौरान इमरजेंसी केयर की अत्यंत आवश्यकता होती है. इसको ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में इमरजेंसी केयर टेक्निशियन का 01 वर्षीय सर्टिफिकेट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है. इसमें प्रवेश के लिए 12वीं परीक्षा फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा. इस कोर्स में एक्सरे, पेथोलॉजी, पैरामेडिकल टेक्निशियन आदि के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे. प्रदेश के 06 शासकीय मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय- रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव व अम्बिकापुर में यह पाठ्यक्रम शीघ्र ही संचालित किया जाएगा. इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कल स्वीकृति आदेश जारी किया.

http://केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार की चेतावनी- कोरोना की तीसरी लहर आनी तय

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अमरीका के मेयो क्लीनिक और छत्तीसगढ सरकार के बीच सहयोग होगा

रायपुर. अमेरिका के प्रसिद्ध मेयो क्लीनिक के डॉक्टर छत्तीसगढ़ सरकार के साथ सहयोग करके कोरोना संक्रमण से निपटने में सहायता करेंगे. गत दिवस छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की इस संबंध में मेयो क्लीनिक की डॉ. प्रिया संपतकुमार से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा एक बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि मेयो क्लीनिक के डॉक्टरों द्वारा छत्तीसगढ़ के चिकित्सकों और पैरामेडिल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त राज्य के चिकित्सक, छत्तीसगढ़ के मरीजों के संबंध में मेयो क्लिीनिक के डॉक्टरों के साथ चिकित्सकीय परामर्श भी कर सकेंगे. इस सहयोग से छत्तीसगढ़ के कोरोना मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा.

http://फिल्म निर्माण संबंधी निःशुल्क अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने अब जिला कलेक्टर अधिकृत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now