महासमुंद. लभरा खुर्द में संचालित निजी अस्पताल सोहम की शिकायत कलेक्टर और सीएमएचओ से की गई है. स्टेशन रोड निवासी अनिल कश्यप ने आवेदन में लिखा है कि उनके पिता भानूकुमार कश्यप को सांस लेने में तकलीफ पर 16 अप्रैल को दोपहर तीन बजे सीटी स्कैन कराया गया, लंग्स में इंफेक्शन पर इसी दिन इन्हें सोहम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां 25 हजार रुपए त्वरित जमा लिया गया. बाद इसी दिन साढ़े आठ हजार रुपए कोरोना दवा किट का लिया गया. इसी तरह 16 से 28 तक इलाज के नाम पर लगभग एक लाख 30 हज़ार लिया गया. बाद डेढ़ लाख अतिरिक्त मांगा जा रहा है. अनिल ने बताया कि अस्पताल में अनियमितता पर उनकी बहस भी हुई है.
http://IPL पर कोरोना का कहर, KKR-RCB का आज होने वाला मैच रद्द
अस्पताल प्रबंधन का रवैया सीसीटीवी में कैद है जिसे देखा जा सकता है. उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को उनके पिता भानू कश्यप का निधन हो गया. जिसकी सूचना उन्हें नहीं दी गई, बल्कि स्वजन जवाहर चंद्राकर को दी गई. यही नहीं डेढ़ लाख जमा करने दबाव बनाया गया. अदा नहीं करने पर मृत्यु प्रमाण पत्र न देने की बात कही गई. समस्त खर्च का बिल मांगने पर बिल नहीं दिया गया.13 दिन का तीन लाख से अधिक का भुगतान मांगा जा रहा है और बिल नहीं दिया जा रहा है. सीएमएचओ डॉ. एनके मंडपे ने कहा कि इस संबंध में शिकायत मिली है. जांच कराई जा रही है. कार्रवाई करेंगे. इस मामले में अस्पताल प्रबंधन से भी पक्ष जानने का प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो सका.
http://कोरोना को रोकने के लिए देशभर में फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार करें : SC







