नई दिल्ली. SBI ने अपने करोड़ो ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है. बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी कर अपने कस्टमर्स को केवाईसी (KYC) अपडेट कराने के लिए कहा है. बैंक ने ग्राहकों को बताया है कि 31 मई तक KYC अपडेट करा लें, नहीं तो बैंकिंग सेवाएं बंद हो सकती हैं. बैंक की सूचना में कहा गया है कि ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं को बिना किसी परेशानी के जारी रखने के लिए 31 मई 2021 तक KYC अपडेट कराना होगा. बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि ग्राहक अपने KYC डॉक्युमेंट होम ब्रांच या अपने निकटतम शाखा में जमा कर सकते हैं.
http://एंकर और एक्ट्रेस कनुप्रिया का निधन, कोरोना से थीं संक्रमित
कोरोना के चलते बैंक ने इस सुविधा को 31 मई तक बढ़ा दिया है यानी अब जिन खाताधारकों का केवाईसी 31 मई तक अपटेड नहीं होगा उनके खाते फ्रीज हो जाएंगे. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए SBI ने ग्राहकों को पोस्ट या ईमेल के जरिए अपने दस्तावेज बैंक को भेजकर केवाईसी अपडेट कराने की सुविधा दी है. बैंक ने अपने सभी कर्मचारियों से साफ कर दिया है कि 31 मई तक ऐसे खातों को फ्रीज न किया जाए. एसबीआई ने अपने ग्राहकों से कहा है कि पहले जो खाते केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण फ्रीज कर दिए जाते थे वो अब 31 मई तक नहीं होंगे.
http://कोरोना को मात देने युद्धस्तर पर जुटे क्षेत्रवासी, 5 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर प्रदत्त
Important announcement for our customers in view of the lockdowns in place in various states. #KYCUpdation #KYC #StayStrongIndia #SBIAapkeSaath #StaySafe #StayStrong pic.twitter.com/oOGxPcZjeF
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) May 1, 2021










