नई दिल्ली. अमेरिकी ऑटोमोबाइल कंपनी Harley Davidson ने भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित और लोकप्रिय Pan America 1250 एडवेंचर बाइक लॉन्च कर दिया है. दमदार इंजन और शानदार लुक वाली Pan America 1250 ADV बाइक को कंपनी ने बिलकुल नए अवतार में पेश किया है. इस बाइक के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की है. भारतीय बाजार में इसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है. बाइक के बेस वेरिएंट की कीमत 16,90,000 रुपए है. जबकि इसके टॉप वेरिएंट Pan America 1250 Special की कीमत 19,99,000 लाख रुपए रखी गई है.
http://Vivo V21 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इन दोनों वेरिएंट्स में कंपनी ने इंजन तो एक ही इस्तेमाल किया है लेकिन इसमें अलग-अलग इक्यूपमेंट दिए गए हैं जो इन्हें एक दूसरे से भिन्न बनाते हैं. हालांकि कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो बतौर स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जिनमें फुल LED लाइटिंग, ब्लूटूथ इनेबल्ड 6.8 इंच का कलर TFT डिस्प्ले और यूएसबी टाइप आउटलेट्स शामिल हैं. इसके टॉप वेरिएंट में कंपनी ने कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी दिए हैं, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिकली एड्जेस्टेबल सेमी एक्टिव सस्पेंशन, सेंटर स्टैंड, हिटेड ग्रिप, टायर प्रेशन मॉनिटरिंग सिस्टम, स्टीयरिंग डैंपर ऐसे फीचर्स हैं जो इस बाइक को प्रीमियम बनाते हैं. इस बाइक में एडॉप्टिव राइड हाइट सिस्टम भी दिया गया है, जो कि इंडस्ट्री में दिया जाने वाला एक ऐसा फीचर है जो पहली बार किसी बाइक में मिल रहा है.
http://युवा पार्षद के जज्बे को सलाम… एक फोन पर ऑक्सीजनयुक्त एम्बुलेंस लेकर खुद हो जाते हैं हाजिर
दूसरी तरफ टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम देश के प्रीमियम कारों में ही देखने को मिलता है. स्टैंडर्ड मॉडल में 5 राइडिंग मोड्स दिए गए हैं जिसमें रोड, स्पोर्ट, रेन, ऑफ-रोड और ऑफ-रोड प्लस शामिल है. वहीं टॉप वेरिएंट में दो अन्य राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं. जहां तक इंजन की बात है दोनों वेरिएंट्स में कंपनी ने 1,252cc की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है जो कि 150bhp की पावर और 127Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन 6 स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है. इसका इंजन 150bhp की पावर जेनरेट करता है, इतनी पावर सामान्य तौर पर भारतीय बाजार में मौजूद एसयूवी गाड़ियां देती हैं.
http://अर्जुन-रकुल ने फिर मचाया धमाल, वायरल हुआ ‘जी नी करदा’ गाना










