আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिल्म राधे का पहला गाना ‘सीटी मार’ रिलीज, देखने लायक है सलमान-दिशा की केमिस्ट्री और क्रेजी मूव्स

Published on: April 27, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सलमान खान की फिल्म राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई का पहला गाना ‘सिटी मार’ रिलीज़ हो गया है. इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल अहमद ने लिखे हैं. ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज किया गया है. सलमान खान के सिग्नेचर डांस स्टाइल के साथ, युवाओं की पसंदीदा खूबसूरत एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ उनकी जोड़ी काफी अच्छी लग रही है. शेख जानी बाशा जिसे जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है, उनकी कोरियोग्राफी और प्रभुदेवा के निर्देशन में बना, सीटी मार में दर्शकों के बीच धूम मचाने का हर गुण है.

http://iQOO7, iQOO7 Legend भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जानी मास्टर और प्रभुदेवा ने हिप-हॉप के साथ क्लासिक साउथ स्टाइल कोरियोग्राफी का अच्छा मिश्रण प्रस्तुत किया है. साथ ही, सलमान और दिशा दोनों ने अपनी सेंसेशनल केमिस्ट्री और उम्दा डांस मूव्स के साथ सभी उम्मीदों को पार कर लिया है, जिसे देखने के बाद आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे. सिटी मार का हुक स्टेप सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए काफी है. सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभाएंगे. राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है. सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी.

http://पूर्व सांसद करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now