नई दिल्ली. आईक्यू इंडिया ने iQoo 7 और iQoo 7 Legend अपने दो पावरफुल स्मार्टफोन्स को भारत में लॉन्च कर दिया है. आईक्यू 7 Legend की कीमत 39,990 रुपए से शुरू होगी, जबकि iQOO 7 की कीमत 31,990 रुपए से शुरू होगी. iQoo 7 Legend के लिए कंपनी ने BMW के साथ पार्टनर्शिप की है और डिजाइन में आपको BMW इंस्पायर्ड कलर्स और स्टाइप देखने को मिलेंगे. iQoo 7 के बेस वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है. दूसरे वेरिएंट में 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज है, जबकि टॉप वेरिएंट में 12GB रैम के साथ 256GB की स्टोरेज है. टॉप वेरिएंट की कीमत 35,990 रुपए है.
http://सबसे सस्ता 5G फोन Realme 8 5G भारत में लॉन्च, इम्प्रेस कर देंगे इसके स्पेसिफिकेशन
iQoo 7 Legend के टॉप वेरिएंट में 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज है और इसकी कीमत 43,990 रुपए है. इन दोनों स्मार्टफोन्स के लिए प्री बुकिंग 1 मई से कंपनी की वेबसाइट सहित ऐमेजॉन इंडिया पर होगी. फोन के साथ 2,000 रुपए का कैशबैक ऑफर भी है. iQoo 7 में 6.62 इंच की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है. फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR 10+ का सपोर्ट है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 870 प्रोसेसर पर चलता है. इस स्मार्टफोन में वर्चुअल रैम का भी ऑप्शन दिया गया है. iQoo7 में ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी सेंल 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस है और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है. सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की बैटरी 4,400mAh की है और इसके साथ 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है.
http://108 मेगापिक्सल कैमरे और 6000mAh बैटरी के साथ Moto G60 लॉन्च, जानें कीमत
फोन में Android 11 बेस्ड कंपनी का कस्टम ओेएस है और अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. iQoo 7 Legend में 6.62 इंच की फुल एचडी AMOLED डिस्प्ले दी गई है. यहां भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है और HDR 10+ का भी सपोर्ट है. ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ आता है. इसके अलावा दूसरे फीचर्स एक जैसे ही हैं. इसमें 4,000 mAh की बैटरी दी गई है. अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है और 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है. इस फोन में भी तीन रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड है और 13 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
Mi 11X, Mi 11X Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स https://t.co/iATn9VQjDo
— Cg Janadesh (@CJanadesh) April 23, 2021










