खरसिया. एसपी संतोष सिंह के निर्देश तथा खरसिया एसडीओपी पीताम्बर पटेल के मार्गदर्शन पर आईपीएल सट्टे पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को थाना प्रभारी सुमतराम साहू ने रायगढ़ चौक के पास आईपीएल मैच दौरान क्रिकेट सट्टा खेला रहे आरोपी शुभेष उर्फ मोनू अग्रवाल, पिता- गजानंद अग्रवाल के घर दबिश दी. वहीं आरोपी के पास से 30 हजार नगद तथा 2 मोबाइल और लाखों की सट्टापट्टी जब्त की. वहीं दूसरी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी नंदकिशोर गौतम ने पुरानी बस्ती में आईपीएल मैच दौरान क्रिकेट सट्टा खेला रहे आरोपी अभिषेक उर्फ लालू जायसवाल को 10 हजार नगदी सहित लाखों की सट्टा पट्टी तथा 2 मोबाइल जब्त किए.
http://‘85% कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन-रेमडेसिविर की जरूरत नहीं’
दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है. इस कार्रवाई में एसआई जयमंगल पटेल, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, अशोक देवांगन और आरक्षक प्रदीप तिवारी, बिशोप सिंग, किशोर राठौर, कीर्ति सिदार, मुकेश यादव, साविल चंद्रा, सोहन यादव तथा महिला आरक्षक तारामणी एवं सलीमा टोप्पो की सराहनीय भूमिका रही.
http://तालाब के पास मिली युवक की लाश, मोबाइल पर परिवार से विवाद के बाद काट लिया था खुद का गला
http://पूर्व जनपद सदस्य के घर से सागौन के लट्ठे और चिरान जब्त







