महासमुंद/बसना. परिवार के साथ फोन में हुए विवाद के बाद एक युवक ने स्वयं का गला काट लिया. दोस्तों द्वारा कराए गए उपचार के बाद ठीक भी हो गया था. लेकिन सुबह उसकी लाश तालाब के पास मिली. मामला बसना थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि नावर थाना बैर जिला भरतपुर राजस्थान निवासी लक्ष्मण पिता रुग्गीराम (30) का यहां बसना के कबीर नगर वार्ड 6 में टाइल्स लगाने अन्य लोगों के साथ आया था. शनिवार को वह फोन पर घर में बातचीत कर रहा था.
http://पूर्व जनपद सदस्य के घर से सागौन के लट्ठे और चिरान जब्त
इस दौरान उसका परिवार वालों के साथ विवाद हो गया. बाद उसने गुस्से में आकर स्वयं का गला काट लिया. उसके साथ काम कर रहे उनके दोस्तों ने बसना सीएचसी में उनका उपचार कराया बाद उनकी हालत ठीक थी. सुबह उनकी लाश बसना थाना क्षेत्र के कबीर नगर स्थित नकटा तालाब के पास मिली. मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है. शव को पीएम के लिए भेज परिजनों को सूचित कर दिया गया है.
http://नाइट कर्फ्यू की उड़ी धज्जियां, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत 200 के खिलाफ एफआईआर







