पिथौरा. स्थानीय वन परिक्षेत्र के तहत जम्हर ग्राम में पूर्व जनपद सदस्य के यहां वन विभाग ने छापा मारकर भारी मात्रा में सागौन के लट्ठे एवं चिरान जब्त किया है. ज्ञात हो कि आरोपी के यहां से पूर्व में भी सागौन लकड़ियों की जब्ती की जा चुकी है. वन एसडीओ यूआर बसंत ने बताया कि शनिवार को बिहारीलाल पटेल के मकान में वन विभाग की टीम ने दबिश दी. घर की तलाशी के दौरान घर के विभिन्न हिस्सों में छिपाकर रखे गए सागौन चिरान 63 नग 00349 घनमीटर और उनके खेत में छिपाकर रखे सागौन लट्ठा 18 नग 2.17091 कुल 2.519 घनमीटर (अनुमानित कीमत पांच लाख रुपए) जब्त कर पीओआर जारी किया. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बिहारीलाल पटेल क्षेत्र में सागौन तस्कर के नाम से जाना जाता है.
http://नाइट कर्फ्यू की उड़ी धज्जियां, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह समेत 200 के खिलाफ एफआईआर
बिहारीलाल पूर्व जनपद सदस्य हैं एवं वर्तमान में उनकी पत्नी जनपद सदस्य हैं. ज्ञात हो कि इनके पास से कई बार इस तरह के मामले पकड़े जा चुके हैं जिससे इनके विरुद्ध पूर्व में भी मामला वन विभाग ने दर्ज है. ग्रामीणों ने बताया कि शासन द्वारा उक्त जंगल काटकर लकड़ी तस्करी करने वाले पटेल को ही वन विभाग वन संसाधन विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जो गरीबों को वन अधिकार प्रदान करने में होने वाले आवश्यक प्रस्ताव पारित करने वाला प्रमुख होता है. ग्रामीणों ने उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई कर जम्हर जंगल की सुरक्षा की मांग की है.
http://सबसे सस्ता 5G फोन Realme 8 5G भारत में लॉन्च, इम्प्रेस कर देंगे इसके स्पेसिफिकेशन







