नई दिल्ली. रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 8 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 14,999 रुपए है, इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा. वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपए है. यह फोन सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू कलर में मिलेगा. फोन की बिक्री 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और Realme.com से होगी. रियलमी 8 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है. इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है. डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है.
http://राज्यों को 600 और निजी अस्पतालों को 1200 रुपए में मिलेगी कोवैक्सीन
फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम है. साथ ही आपको वर्चुअल रैम भी मिलेगा. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का सैमसंग GM1 है जिसका अपर्चर f/1.8 है. वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.4 है. तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट है. कैमरे के साथ नाइटस्कैप, प्रो मोड, एआई स्कैन और सुपर मैक्रो जैसे फीचर्स हैं. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.1, GPS/A-GPS, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है. फोन में 5000mAh की बैटरी है जो कि 18W क्विक चार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
http://108 मेगापिक्सल कैमरे और 6000mAh बैटरी के साथ Moto G60 लॉन्च, जानें कीमत










