আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांगा इस्तीफा

Published on: April 24, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. कोरोना संक्रमण से निपटने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से नाकाम एवं विफल हो चुकी है. लगातार कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण ना तो ठीक से टेस्टिंग हो पा रही है और ना ही लोगों का इलाज हो पा रहा है. हॉस्पिटलों में बेड की कमी और पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन तथा वेंटीलेटर ना होने के कारण पूरे प्रदेश में हाहाकार मच गया है. मौत के आंकड़े प्रतिदिन डराने लगे हैं. श्मशान घाट में लाइन लगी हुई है. लोग हॉस्पिटल ना जाकर अपने घर में ही इलाज कर रहे हैं. इन सब बातों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा शनिवार को धरना दिया गया. धरना कार्यक्रम में बिलासपुर सांसद अरुण साव, भाजपा कार्यकर्ता संजय मुरारका, महर्षि बाजपेयी, चन्द्रशेखर बघेल, राजेश मिश्रा ने पूरे परिवार के साथ ने अपने घरों के सामने बैठकर आंदोलन करते हुए मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांगा.

http://मितानिनों से अब घर बैठे मिलेंगी कोरोना की निःशुल्क दवाइयां

सांसद अरूण साव ने स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एसईसीएल से मांगे 25 लाख रुपए

बिलासपुर. सांसद अरूण साव ने कोरोना महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु जिला प्रशासन के लिए एसईसीएल से 25 लाख रुपए की मांग की है. उन्होने एसईसीएल के सीएमडी को पत्र लिखकर कहा है कि वर्तमान में जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. जिले के शासकीय अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन, कोविड डेडिकेटड बेड आदि की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन को हर संभव मदद पहुंचाना आवश्यक है. सांसद श्री साव ने उपरोक्त आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु सीएसआर मद से 25 लाख रुपए तत्काल जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने की मांग की है.

http://ऑक्सीजन उपकरणों पर तीन महीने कस्टम ड्यूटी नहीं, वैक्सीन को भी छूट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now