আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कार और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 4 घायल

Published on: April 23, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. सिघोंड़ा मंदिर एनएच 53 के पास कार और कंटेनर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में कार सवार युवक और एक बालक की मौत हो गई वहीं अन्य घायल हो गए. राहगिरों की सूचना पर सिंघोड़ा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के संबंध में सिंघोड़ा पुलिस को मृतक सुमीत जाना के भाई तापस ने बताया कि वे रायपुर में सोनारी का काम करते हैं. लॉकडाउन में काम बंद होने की वजह से गुरुवार रात किराया की इनोवा कार क्रमांक सीजी 04 एनडी 1239 से पत्नी श्रीमती टीना जाना, पुत्र आयुष जाना, छोटा भाई गोपाल जाना के साथ गांव मेदिनीपुर थाना दासपुर पश्चिम बंगाल जा रहे थे. रात करीब 11 बजे वे सिंघोड़ा रुद्रेश्वरी मंदिर के पास पहुंचे थे.

http://SRH को बड़ा झटका, IPL 2021 से बाहर हुआ ये स्टार गेंदबाज़

इस दौरान सामने ओड़िशा की ओर से आ रहा कंटेनर क्रमांक एएल 01 एडी 3401 ने उनकी कार को सामने से ठोकर मार दी. जिससे कार में सवार भाई सुमीत जाना और आयुष जाना गंभीर रुप से घायल हो गए जिससे मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार में सवार भाभी टीना जाना, भाई संजीत जाना, साला आदित्य जाना, गोपाल जाना और कार चालक प्रभुदास बंगाली घायल हो गए. घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में धारा 279, 337, 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है. इधर, पुलिस ने शव को पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और घायलों को उपचार के लिए सरायपाली सीएचसी में भर्ती कराया है. बताया जाता है कि घायलों का उपचार जारी है.

http://35 साल बाद परिवार में जन्मी बेटी, हेलिकॉप्टर से लाए घर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now