नई दिल्ली. एक्ट्रेस सन्नी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपनी तस्वीरों ओर वीडियो के जरिए फैंस का दिल जीतती नजर आती हैं. अब सन्नी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ‘ब्लू है पानी पानी’ पर जबरदस्त डांस कर रही हैं. उनका ये वीडियो फैंस को इतना पसंद आ रहा है कि अब ये सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो में वे काफी गॉर्जियस लग रही हैं. एक्ट्रेस पर येलो कलर का क्रॉप टॉप काफी बेहतरीन लग रहा है.
http://मई और जून का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण कराए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
वीडियो में पहले तो वे अंग्रेजी गाने पर डांस करती हैं, लेकिन फिर अचानक से वे ‘ब्लू है पानी पानी’ सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आती हैं. इस वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- उस गाने पर डांस जिसमें आपका नाम जुड़ा हो. बता दें कि सन्नी लियोन जल्द ही एक्शन सीरीज ‘अनामिका’ में अहम किरदार में नजर आएंगी. इसके अलावा सनी फिल्म ‘कोका कोला’, ‘रंगीला’ और ‘वीरमादेवी’ में अहम किरदार निभाएंगी. देखिए वीडियो-










