नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सबसे सस्ती बाइक नई कम्यूटर बाइक Hero HF 100 लॉन्च कर दिया है. इस बार ब्रांड ने एक नया एंट्री लेवल प्रोडक्ट पेश किया है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 49,400 रुपए है. कंपनी ने इस सेगमेंट में उपलब्ध दोपहिया वाहनों की कीमतों को ध्यान में रखते हुए, HF 100 बेसिक ट्रिम को किकस्टार्ट और ड्रम ब्रेक में पेश किया है. इसका लुक और डिजाइन काफी कुछ HF Deluxe जैसा है. लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी देखने को मिले हैं. यह बाइक सिर्फ एक कलर ऑप्शन में पेश की गई है. इस बाइक में अलॉय व्हील्स और हैंडलबार भी काले रंग में दिए गए हैं. ऑल-ब्लैक थीम के कारण यह मोटरसाइकिल का लुक काफी स्पोर्टी लगता है.
http://Bajaj CT110X भारत में लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी
फीचर्स की बात करें तो इसमें कोई प्रीमियम फीचर्स नहीं मिलते हैं. लेकिन इसमें ट्यूबलेस टायर्स के साथ अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. हीरो HF 100 में 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन में फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे बेहतर माइलेज और परफॉर्मेंस मिलता है. यह इंजन 8.36 PS का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. बाइक में बेसिक सस्पेंशन मिलते हैं. नई Hero HF 100 में 9.1-लीटर फ्यूल टैंक मिलता है. इस बाइक में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, और इसकी सीट की लंबाई 805 mm है.
http://हिना खान पर केस करना चाहता है फैन, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब










