আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

निर्धारित माप से कम पेट्रोल देने सहित कई अनियमितता के आरोप में पेट्रोल पंप सील

Published on: April 16, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. जिला मुख्यालय में स्थित मेसर्स अग्रवाल फ्यूल को पूरा दाम लेने के बाद भी निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल देने सहित कई अनियमितता के आरोप में सील कर दिया गया है. कलेक्टर सुनील जैन के निर्देश पर खाद्य विभाग के अफसरों ने आज यह कार्रवाई की है. मेसर्स अग्रवाल फ्यूल संस्था के मालिक के विरुद्ध छात्तीसगढ़ एम.एस.एच. एस डी (अनुज्ञापन एवं नियंत्रण) आदेश 1980 की विभिन्न धाराओं के उल्लंघन का मामला बनाया गया है. पेट्रोल पंप एचपीसीएल कम्पनी द्वारा संचालित है.

http://हिना खान पर केस करना चाहता है फैन, एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

अपर कलेक्टर एवं एडीएम राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मेसर्स एचपीसीएल कम्पनी द्वारा संचालित अग्रवाल फ्यूल के विरुद्ध पिछले कुछ दिनों से कई शिकायतें मिल रही थी. शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने छापामार शैली में पेट्रोल पम्प पर दबिश दी और विस्तृत रूप से जांच की. कार्रवाई फूड अफसर चित्रकान्त ध्रुव के नेतृत्व में की गई. खाद्य विभाग द्वारा जिला कलेक्टर को प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार पंप मालिक द्वारा बिक्री पंजी संधारित नहीं की गई है. डीज़ल एवं पेट्रोल के भूमिगत टैंकों के स्टॉक एवं रजिस्टर में मात्रात्मक रूप से अंतर पाया गया. डीज़ल डिलीवरी के दोनों नोज़ल पहले से ही बंद बताया गया, जिसकी सूचना विभाग को नहीं दी गई है.

http://बारातोरहीन दाई को छांव देती है स्वयं प्रकृति !

पेट्रोल डिलीवरी का भी एक नोज़ल खराब है, जिसकी सूचना भी आज पर्यंत नहीं दी गई. संस्था द्वारा डिफेक्ट रजिस्टर भी संधारित नहीं किया गया है और डिफेक्टेड उपकरण की शिकायत दर्ज कराने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई. पेट्रोल के दूसरे नोज़ल पर 5 लीटर की धारिता में 3 बार माप लिया गया. जिसमें क्रमशः 420 मिली, 160 मिली और 140 मिली पेट्रोल कम पाया गया है. मुफ्त हवा उपलब्ध कराने की मशीन भी खराब पाई गई और ग्राहकों के लिए शुद्ध पेयजल का इंतज़ाम भी नहीं था.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now