सरायपाली. घरेलू विवाद के चलते अंचल के ग्राम मुरमुरी में बड़े भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद फरार आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है. जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 8 बजे ग्राम मुरमुरी निवासी सुभाष पिता चित्रसेन बरिहा (22) की उसके बड़े भाई बिरेश बरिहा (24) ने घर के आपसी विवाद में बसूला (बढ़ाई औजार) से पीठ पर वार कर दिया. गंभीर रूप से घायल सुभाष को 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उसकी मौत हो गई. बहरहाल, सिंघोड़ा पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
http://लॉकडाउन का असर : मंदिर सूने, मनोकामना ज्योति भी 25 फीसदी कम
कलेक्टर ने पिथौरा, बसना और सरायपाली के कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा
महासमुंद. कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने बुधवार को पिथौरा, बसना एवं सरायपाली का दौरा कर विकासखण्ड मुख्यालय में बनाए जा रहे कोविड केयर सेंटर का आकस्मिक मुआयना किया. यहां कलेक्टर ने सारी व्यवस्थाएं देखी. उन्होंने जल्द से जल्द कोविड केयर सेन्टर का कार्य पूरा करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से भी बातचीत कर उनके स्वास्थ का हाल जाना. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन के दिशा निर्देश के अनुसार मरीजों का बेहतर तरीके से देखभाल और समुचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है मरीजों के उपचार में किसी तरह की ढिलाई ना बरते.
http://IPL 2021 : शाहबाज ने पलट दी बाजी, RCB ने SRH को हराया







