আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लॉकडाउन का असर : मंदिर सूने, मनोकामना ज्योति भी 25 फीसदी कम

Published on: April 15, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. लॉकडाउन का असर इस नवरात्रि में भी दिखाई दे रहा है. नगर के तीन प्रमुख मंदिरों को शानदार तरीके से सजाया तो गया है पर दर्शनार्थी के अभाव में मंदिर सूने हैं. मनोकामना ज्योति भी विगत सामान्य नवरात्रियों से करीब 25 फीसदी कम प्रज्जवलित की गई है.चैत्र नवरात्रि की धूम इस बार कोरोना संक्रमण के कारण गायब है. शहर के साथ पूरे जिले में लॉकडाउन लगाया गया है. दुकानें बंद हैं पर मंदिर खुले भी हैं तो पूरी तरह सूने दिखाई दे रहे हैं. नगर के सबसे मान्यता प्राप्त मंदिर शीतला माता में इस बार दर्शनार्थी तो इक्का-दुक्का ही देखे जा रहे हैं पर यहां मनोकामना ज्योति की संख्या 235 है जो कि विगत वर्षों की तुलना में अधिक बताई जा रही है.

http://सैल्यूट… दिव्यांग का पैर ट्रेन से फिसला, महिला आरपीएफ ने हाथ खींचकर बचाई जान

विगत दो नवरात्रि में भी कोरोना संक्रमण के चलते काफी कम संख्या में ज्योति प्रज्वलित की गई थी. पर इस बार इस मंदिर में ज्योति की संख्या 235 है. इसी तरह मंदिर चौक दुर्गा मंदिर में इस वर्ष विगत वर्षों की तुलना में 25 फीसदी कम करीब 217 ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं. वन विभाग दुर्गा मंदिर में भी विगत वर्षों से 25 फीसदी कम 178 ज्योति कलश स्थापित किए गए हैं. नगर के मंदिरों का भ्रमण करने पर देखा गया कि मंदिर के पुजारियों सहित करीब आधे दर्जन लोग ही मिलकर माता सेवा एवं आरती करते हैं. आरती-पूजा के दौरान भी मंदिरों में उपस्थिति शून्य होने के कारण पूरे समय मंदिर सूने होते हैं. ज्ञात हो कि इसके पूर्व वर्षो में मंदिरों में पूजा-आरती के समय खासी भीड़ होती थी.

http://IPL 2021 : शाहबाज ने पलट दी बाजी, RCB ने SRH को हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now