नई दिल्ली. रामानंद सागर की ‘रामायण’ पिछले साल छोटे पर्दे पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब एक बार फिर प्रसारित होने जा रही है. पिछले साल की तरह इस अभूतपूर्व समय में दर्शकों का मनोरंजन करने का प्रयास करते हुए, स्टार भारत पर रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण वापस लौट रहा है. रामायण शो हर दिन शाम 7 बजे स्टार भारत चैनल पर देखा जा सकता है. इस ऐतिहासिक पौराणिक धारावाहिक में राम, लक्ष्मण, और सीता की महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अरुण गोविल, सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया को देखा गया है.
http://फोरलेन पार कर रहा था तेंदुए का जोड़ा, नर तेंदुए की अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर मौत
भगवान राम की कहानी में परेशानी से निकलने के लिए काफी समाधान सुझाए गए हैं जो लोगों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होते हैं. बता दें कि 1987 में पहली बार रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण टीवी पर ऑन एयर हुई थी. उस समय भी इसने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. कहा जाता है कि रविवार को जब ये शो आता था तब सड़कें सुनसान हो जाती थीं, क्योंकि सभी लोग अपनी टीवी पर ये शो देखने में मग्न हो जाते थे.
http://आईपीएल मैच पर लग रहा लाखों का सट्टा, कई घर हो रहे तबाह
पावन हो जाएगा मन
जब प्रभु श्रीराम के होंगे दर्शन।
देखिए #रामायण #ramayan
हर शाम 7 बजे, STAR भारत पर। pic.twitter.com/6Y5gHXhgSd— STAR भारत (@StarBharat) April 13, 2021










