আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना से 3 मौतें, अस्पताल से न सलाह मिल रही और न दवा !

Published on: April 13, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. क्षेत्र में सोमवार एवं मंगलवार को कोरोना से 3 मौतें हुई हैं. कुछ संक्रमितों के अनुसार उन्हें अस्पताल से उचित सलाह एवं दवा नहीं मिल रही है जबकि संक्रमितों के सम्पर्क में आने वालों को कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी नहीं होने के कारण अभी भी कोरोना की भयावहता बनी हुई है. वहीं स्थानीय एसडीएम एवं बीएमओ ने बताया कि पूर्व में जरूर थोड़ी अव्यवस्था थी जिसे अब सुधार लिया गया है. महासमुंद विकासखण्ड में सर्वाधिक कोविड मरीज मिलने के बाद पिथौरा में ही सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. पूर्व में 200 से अधिक प्रतिदिन कोविड टेस्ट के मुकाबले अब प्रतिदिन मात्र 100 से 150 ही टेस्ट हो रहे हैं. इनमें भी करीब 30 फीसदी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की बात खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने भी स्वीकार की हैं.

http://कोविड मरीजों के इलाज में नर्सिंग विद्यार्थियों की ली जाएंगी सेवाएं

कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, उपचार नहीं के बराबर

इधर, कुछ संक्रमित मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में टेस्ट के बाद पॉजिटिव बताकर घर में रहने की हिदायत के साथ छोड़ दिया गया. बाद परिजन अखबारों एवं अन्य माध्यमों से मिल रही जानकारी के अनुसार खुद ही जांच हेतु पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया. पर अस्पताल में बच्चों के टेस्ट से इनकार करते हुए संक्रमित की माँ एवं पत्नी की जांच कर निगेटिव रिपोर्ट पर उन्हें घर भेज दिया गया. बाद परिवार के अन्य सदस्य सोमवार को स्वयं पहुंचकर अपना कोविड टेस्ट कराए.

विगत चार दिन पूर्व संक्रमित मरीज के कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के बारे में पूछे जाने पर उसके परिजनों ने बताया कि वे वाट्सऐप में कुछ लोगों द्वारा डाले गए पोस्ट के अनुसार दवा दुकान से दवा खरीद कर उपयोग कर रहे हैं. इसी तरह एक अन्य मरीज को भी संक्रमित पाए जाने पर उन्हे भी घर में अकेले रहने की हिदायत के साथ छोड़ दिया गया. बहरहाल, ये दो मात्र उदाहरण हैं क्षेत्र में कमोबेश यही स्थिति संक्रमित मरीजों की बताई जा रही है.

http://क्यों बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के मामले? WHO प्रमुख ने बताए कारण

आज-कल में तीन मौत

पिथौरा क्षेत्र में कोरोना की भयावहता का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कल एक वृद्धा की कोविड अस्पताल रायपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई. आज दो वृद्ध उपचार के पूर्व ही जान से हाथ धो बैठे. ज्ञात हो कि पिथौरा क्षेत्र में लगातार हो रही कोरोना मौतों ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. इस संबंध में डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि वे स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अधिक प्रभावित गावों का दौरा कर ग्रामीणों को जागरूक कर रही हैं पर ग्रामीण तबीयत खराब होने के अंतिम समय में ही अस्पताल पहुंच रहे हैं जिससे उपचार का मौका ही नहीं मिल रहा. वर्तमान में ग्रामीणों को कोरोना के प्रथम लक्षण दिखते ही टेस्ट कराने की समझाइश दी जा रही है.

कड़ी कार्रवाई की जाएगी : एसडीएम

होम आइसोलेशन लेकर घर से बाहर घूम रहे कुछ मरीजों की शिकायत लगातार इस प्रतिनिधि को मिल रही थी. इस संबंध में स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि उन्हें भी शिकायत मिल रही है पर कौन संक्रमित बाहर निकला इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. जानकारी मिलते ही कठोर कार्रवाई की जाएगी. कॉन्टेक्ट ट्रैसिंग के मामले में श्री गोलछा ने कहा कि पूर्व में अचानक मरीज बढ़ने से कुछ अव्यवस्था जरूर थी जिसे अब सुधार लिया गया है. इसके लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है.

http://आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाने का फरमान, रोक लगाने स्मिता ने कलेक्टर को लिखा पत्र

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now