रायगढ़. धरमजयगढ़ क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है. क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम क्रोन्धा गांव में महुआ बीनने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला. घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आगे की प्रक्रिया पूरी की. जानकारी के अनुसार घटना वनमण्डल धरमजयगढ़ क्षेत्र के क्रोन्धा गांव की है. जहां घासीराम यादव पिता डेरिहा (65) आज सुबह लगभग सात बजे महुआ बीनने लोटन गया था. जहाँ जंगली हाथी ने उसे मार डाला. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
http://एक्सपर्ट कमेटी ने दी Sputnik-V वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी
इस क्षेत्र में जंगली हाथियों के आंतक से ग्रामीण परेशान हैं. कभी हाथियों के द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाते हुए घरों को क्षतिग्रस्त किया जाता है. जंगली हाथियों से ग्रामीणों का सामना हो जाने की घटना में अब तक कई लोग अपनी जान गवां बैठे हैं. इस संबंध में धरमजयगढ़ रेंजर आरसी यादव ने बताया कि सुबह ग्रामीण महुआ बीनने गया था. तभी एक हाथी ने उस पर कक्ष क्रमांक 454 पीएफ में हमला कर दिया इससे उसकी मौत हो गई. मामले की जानकारी लगने के बाद तत्काल मौके पर पहुंच कर आगे की प्रक्रिया पूरी की गई है. मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि दी गई है.
http://राज्य शासन ने जारी की निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए संशोधित दरें







