আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मवेशी ने पहुंचाया खेत को नुकसान तो मालिक की कर दी हत्या

Published on: April 12, 2021
---Advertisement---

खरसिया. ग्राम कुनकुनी, लोहाखान में अधेड़ व्यक्ति के अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है. मामले में दो आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त लोहे की धारदार गुप्ती, हंसिया व बाइक भी जब्त कर ली है. जानकारी के अनुसार सोमवार 11 अप्रैल को ग्राम कुनकुनी में रहने वाले दीपक कुमार (18) द्वारा उसके पिता की बीती रात अज्ञात द्वारा धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रिपोर्टकर्ता ने बताया कि प्रतिदिन की तरह पिता परमानंद राठिया (40) घर के पास झोपड़ी में अकेले सोये हुए थे, सुबह जब मां उठी तो हमारे घर का दरवाजा बंद था. ऐसे में बहन ज्योति राठिया ने मोबाइल से चाचा सदानंद राठिया को फोन कर घर का दरवाजा खोलवाया.

http://कुरान की 26 आयतें हटाने वाली याचिका खारिज, रिजवी पर लगा 50 हजार का जुर्माना

बाद मां ने देखा पिताजी खाट में मृत पड़े हुए थे, किसी अज्ञात व्यक्ति पिता के गले में धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध धारा 302 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया. थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सुमत राम साहू स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचकर मृतक के घरवालों तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की. विवाद के संबंध में पूछताछ पर जानकारी मिली कि कुनकुनी के शंकरलाल राठिया (42) व परमानंद राठिया के बीच कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था. पूछताछ करने पर शंकरलाल राठिया ने घटना से साफ इंकार किया. इसी दौरान टीआई साहू की नजर शंकरलाल के बाइक पर पड़ी जिसके दाहिने इंडिकेटर पर लाल खून का दाग जैसा दिखा. उसी समय पुलिस डॉग मृतक के घर घटनास्थल से स्मैल (गंध) लेकर बाइक तक पहुंचा, मौके पर उपस्थित फारेंसिक टीम द्वारा इंडिकेटर पर खून होना बताया गया. शंकरलाल राठिया को देख पुलिस डॉग भौंकने लगा, बाद शंकरलाल राठिया की एक न चली और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

वहीं साथी पूरनलाल राठिया के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया. आरोपी शंकरलाल राठिया ने बताया कि इसका खेत परमांनद राठिया के घर के पास में है. खेत में लगी फसल को परमानंद का मवेशी खा गया था, इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. बाद समझौता भी हो गया था. पिछले कई दिनों से खेत में सिंचाई के लिए लगाई गई पाइप को रात में कोई काट देता था, ऐसे में शंकरलाल को शक हुआ कि परमानंद ही पाइप को काटता है. रोज के विवाद को समाप्त करने दोनों 10 अप्रैल की रात बाइक पर परमानंद की झोपड़ी पहुंचे. झोपड़ी में सोये अवस्था में परमानंद के गले पर धारदार हंसिया से वार किया, तो परमानंद उठकर संघर्ष करने लगा तब उसकी पीठ में गुप्ती से 3-4 बार मारे और दोबारा गले को रेत कर उसकी हत्या कर बाइक लेकर डेम गए.

http://मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीरें, ग्लैमरस अंदाज से फैन्स के छूटे पसीने

जहां डेम में शंकर अपने खून लगे कपड़ों को धोकर नहाया और हंसिया, पेंट को डेम के पास छिपाकर बाइक लेकर घर आ गया. आरोपी शंकरलाल राठिया के मेमोरेंडम पर डेम के पास छिपाए हंसिया और उसके कपड़े तथा घर से सोल्ड पल्सर बाइक एवं आरोपी पूरनलाल राठिया के मेमोरेंडम पर चाकूनुमा गुप्ती और रक्त रंजित कपड़े बरामद किए गए. घटना में शामिल दोनों आरोपी शंकर लाल राठिया (42) और पूरन लाल राठिया (28) ग्राम कुनकुनी थाना खरसिया को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया. मामले के शीघ्र पटाक्षेप में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया पीताम्बर पटेल के सुपरविजन में थाना प्रभारी खरसिया सुमत राम साहू के साथ एफएसएल टीम, पुलिस डॉग व खरसिया पुलिस की अहम भूमिका रही.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now