नई दिल्ली. हरियाणवी इंडस्ट्री की खबसूरत अदाकारा अंजलि राघव का एक और नया गाना ‘बहू नाची किलकी पति’ रिलीज हुआ है. अंजलि राघव के साथ गाने में कुलदीप राठी हैं. दोनों की जोड़ी बेहद ही अच्छी लग रही है. अंजलि राघव के इस गाने पर रिलीज के साथ ही लाखों व्यूज हो चुके हैं. अंजलि राघव ने गाने में देसी लुक अपनाया हुआ है. उन्होंने हल्के स्काई ब्लू रंग का लहंगा पहना हुआ है और अपना हर गानों की तरह वह इसमें भी बहुत खूबसूरत लग रही हैं. बता दें कि अंजलि राघव के कई गाने सुपरहिट रहे हैं.
http://पूर्व में प्रदाय अनुमति निरस्त, अब विवाह, अंत्येष्टि में 10 लोगों की अनुमति
अंजलि राघव का और अजय हुड्डा के गाने मोटो पर हाल ही में 500 मिलियन के पार व्यूज हो गए हैं. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक गाने रिलीज हो रहे हैं और लोगों के बीच लोकप्रिय भी हो रहे हैं. हाल ही में हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी का गाना मैं शीशा देखूंगी जरूर रिलीज हुआ है. ये गाना भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है. हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री इन दिनों लोगों के दिलों में अपने एक अलग पहचान बना चुकी है.
http://2021 BMW 6 Series GT भारत में लॉन्च, 6.5 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार










