আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2021 BMW 6 Series GT भारत में लॉन्च, 6.5 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार

Published on: April 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. 2021 BMW 6 Series GT भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67.90 लाख रुपए है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 77.90 लाख रुपए तक जाती है. कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स 630i M Sport, 620d Luxury Line और 630d M Sport में उतारा है. यह कार कूपे-स्टाइल डिजाइन में आती है. नई BMW 6 Series Gran Turismo भारतीय बाजार में तीन इंजन में आती है. इनमें दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन शामिल है. इसमें ग्राहकों को 2.0-लीटर डीजल, 3.0-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. यह कार 5,000 आरपीएम पर 255 bhp की मैक्सिमम पावर और 1,550 से 4,400 आरपीएम पर 400 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है.

http://शहरी क्षेत्रों में सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही खुल सकेंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है. इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है. वहीं, यह कार महज 6.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है. यह कार दो डिजाइन ट्रिम्स में आती है. इनमें Luxury Line और M Sport शामिल हैं. इसके फ्रंट में अपडेटेड किडनी ग्रिल, रीस्टाइल हेडलाइट्स और रिवाइज्ड बंपर्स दिए गए. इसके रियर सेक्शन में नई टेललाइट्स और पहले जैसा नॉच ब्लैक डिजाइन दिया गया है. इसमें नए अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें LED अडाप्टिव हेडलाइट बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है. इसमें नया 12.3-इंच का टचस्क्रीन के साथ वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो कनेक्टिविटी मिलती है. दूसरे स्टैंडर्ड फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एंबीएंट लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

http://AIIMS के 35 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव, सभी लगवा चुके हैं वैक्सीन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now