रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण तथा कई जिलों में लॉकडाउन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं की 15 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है.
http://किशनपुर पहुंचा था 6 हाथियों का दल, पानी पीकर देवपुर की ओर बढ़े
मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ’लोकवाणी’ का प्रसारण 11 को होगा
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता ’लोकवाणी’ की 17 वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 11 अप्रैल रविवार को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार नया बजट, नए लक्ष्य विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियों और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.
http://सम्पत अग्रवाल के शीघ्र ही भाजपा में वापसी की चर्चा, सियासी पारा गर्म
मुख्यमंत्री ने कोविड-19 से बचाव के टीके का पहला डोज लिया
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके का पहला डोज लिया. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आर.के. सिंह, कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल मौजूद थीं.







