राजनांदगांव. कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए डोंगरगढ़ में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं करने के निर्देश दिए हैं और मां बम्लेश्वरी के दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा. अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ अविनाश भोई ने स्टेशन प्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे डोंगरगढ़ को चैत्र नवरात्रि 2021 हेतु अतिरिक्त कोच, अतिरिक्त स्टापेज या अतिरिक्त ट्रेन डोंगरगढ़ के लिए संचालित नहीं करने के लिए पत्र लिखा है. उल्लेखनीय है कि डोंगरगढ़ में 500 से अधिक कोरोना के पाजिटिव केस हैं. चैत्र नवरात्रि में चैत्र नवरात्रि मेला का आयोजन नहीं होगा और माँ बम्लेश्वरी का दर्शन आम जनता के लिए बंद रहेगा.
http://Citroen C5 Aircross SUV भारत में लॉन्च, धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा दमदार इंजन
निकाय अंतर्गत संम्पति कर भुगतान की तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ी
रायपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा कोविड 19 के परिप्रेक्ष्य में सम्पत्ति कर भुगतान में विशेष छूट प्रदान की गई है. नगरीय निकाय अंतर्गत करदाताओं को सम्पत्ति कर एवं विवरणी जमा करने हेतु अंतिम तिथि 31 मार्च 2021 निर्धारित थी. विभाग द्वारा महामारी (कोविड 19) की स्थिति को ध्यान रखकर अंतिम तिथि में 30 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है. नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने संपत्ति कर भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन करने की अपील की है ताकि कोरोना की संभावना से बचा जा सकें. उन्होंने आमनागरिकों को कार्यालय आकर भुगतान करने के दौरान कार्यालय में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने और निकाय कर्मचारियों को भी सावधानी बरतने की अपील की है.
http://नक्सली हमले के शहीदों पर लिखी फेसबुक पोस्ट, लेखिका गिरफ्तार







