नई दिल्ली. Citroen C5 Aircross SUV भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 29.90 लाख रुपए है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 31.90 लाख रुपए तक जाती है. कंपनी ने Citroen C5 Aircross की प्रीबुकिंग पहले ही शुरू कर दी थी. ग्राहक 50,000 रुपए की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं. इसमें बोल्ड और अग्रेसिव लुक दिया गया है. इसमें Citroen सिग्नेचर ग्रिल के साथ मैट ब्लैक फिनिश और क्रोम पर ब्रांड की फिनिश दी गई है. इसके रियर में रग्ड बंपर और रैपअराउंड टेल लाइट्स दिए गए हैं, जिसमें सिग्नेचर एलईडी ट्रिटमेट की गई है. भारत में यह एसयूवी 7 कॉम्बीनेशन में लॉन्च हुई है. इनमें 4 बॉडी कलर और 3 बाई-टोन रूफ ऑप्शन शामिल हैं.
http://नक्सली हमले के शहीदों पर लिखी फेसबुक पोस्ट, लेखिका गिरफ्तार
कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. इसमें फील मोनोटोन 29.90 लाख रुपए, फील डुअल-टोन 30.40 लाख रुपए, शाइन 31.90 लाख रुपए है. इसकी पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है. इसका इंजन 175 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है. इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव ऑप्शन दिया गया है. कंपनी ने केवल इसका डीजल मॉडल उतारा है. इसके अलावा इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन नहीं दिया गया है. बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए इसमें कई ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. कंपनी के दावों के मुताबिक Citroen C5 Aircross में 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा.
http://VIDEO : अनुष्का ने विराट को किया लिफ्ट, कोहली बोले- ओह तेरी










