पिथौरा. कोरोना से बिगड़ते हालात को देखते हुए बुधवार दोपहर 3 बजे से सुबह 6 बजे तक एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन प्रारम्भ हो गया. अनुविभाग में शहर के वार्ड 8 सहित 5 ग्रामों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया गया है. जबकि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कोविड जांच में 40 फीसदी जांच पॉजिटिव आने से हड़कम्प की स्थिति हो गई है. महासमुंद जिले के पिथौरा में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या ने प्रशासन को सकते में डाल दिया है. जिले में सुबह 6 से शाम 6 तक कारोबारियों को संस्थान खुले रखने का समय दिया गया है. वहीं पिथौरा शहर सुबह 6 से दोपहर 3 बजे तक ही खुलेगा इसके बाद पूरी तरह बन्द होगा.
http://रायपुर में 9 से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन, सीमाएं रहेंगी सील
5 स्थान कंटेन्मेंट घोषित
स्थानीय एसडीएम राकेश कुमार गोलछा ने बताया कि एक साथ 5 या उससे अधिक की संख्या कोरोना क्लस्टर मिलने पर अब तक पिथौरा का वार्ड 8 एवं ग्राम सुखीपाली, सपोस, झारमुड़ा एवं डोंगरीपाली को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर बेरिकेटिंग करवाई गई है. श्री गोलछा ने क्षेत्रवासियों से पुनः अपील की है कि वे कड़ाई से शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें अन्यथा और कड़ाई बरती जा सकती है.
http://VIDEO : अनुष्का ने विराट को किया लिफ्ट, कोहली बोले- ओह तेरी
40 फीसदी पॉजिटिव : बीएमओ
इधर, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि यहां कोविड19 एंटीजन जांच में 100 में 40 टेस्ट पॉजिटिव मिलने से स्थिति की गंभीरता पता चलती है. डॉ तारा ने लोगों को शासन की कोविड गाइडलाइन का पालन कड़ाई से किया जाना चाहिए वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती है. ज्ञात हो कि कल भी पिथौरा विकस्खण्ड में पाए गए 64 मरीजों में 25 मरीज पिथौरा शहर के बताए गए हैं.







