नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को उठाने की कोशिश कर रही हैं. वे एक नहीं दो बार विराट को उठा लेती हैं. इस वीडियो को देख तमाम फैन्स हैरान हैं और अनुष्का की ताकत की तारीफ करते नहीं थक रहे. जब पहली बार अनुष्का, विराट को उठाती हैं, तब एक्ट्रेस खुद ही क्रिकेटर से कहती हैं कि वे खुद को ना उठाएं. ऐसे में दूसरी ट्राई करते हुए जब अनुष्का अपनी पॉवर दिखाती हैं, वे ना सिर्फ विराट को आराम से लिफ्ट कर लेती हैं बल्कि बाद में अपनी Biceps को शाबाशी देती भी दिख जाती हैं.
http://अब तीन घंटे पहले बंद होंगी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा- क्या मैं कर पाई. इस पर सभी फैन्स ने एक सुर में यहीं कहा कि अनुष्का की ताकत बेमिसाल है और दोनों की जोड़ी भी शानदार दिखाई पड़ती है. इस वीडियो को शेयर हुए ज्यादा टाइम नहीं हुआ है, लेकिन इसका अभी से टॉप पर ट्रेंड करने का सिलसिला जरूर शुरू हो गया है. देखिए वीडियो-
http://RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव, 10.5% जीडीपी ग्रोथ का जताया अनुमान










