नई दिल्ली. Oppo F19 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. इस फोन का सिर्फ एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है. इसमें 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है. इसकी कीमत 18,990 रुपए है. इसे ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट्स के साथ खरीदा जा सकेगा. इस स्मार्टफोन के लिए प्री ऑर्डर्स शुरू हो चुके हैं. इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं. पहली सेल 9 अप्रैल को होगी. लॉन्च ऑफर के तहत Oppo F19 के साथ 7.5% का कैशबैक भी है. अगर एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक या स्टैंडर्ड चार्टर्ड का कार्ड है तो भी डिस्काउंट मिलेगा. EMI ऑफर्स भी शामिल हैं. इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है.
http://रुबिना-पारस का गाना ‘गलत’ रिलीज, दिखी प्यार और धोखे की कहानी
ऐस्पेक्ट रेश्यो 20:9 का है और स्क्रीन टु बॉडी रेश्यो 90.8% है. ये स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdrgon 662 प्रोसेसर पर चलता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरे दिए गए हैं. प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. इस फोन में 5,000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ये स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.
http://कोरोना : 10वीं-12वीं के अनुपस्थित परीक्षार्थियों को विशेष परीक्षा में बैठने की होगी अनुमति










