महासमुंद. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने 29 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है. इनमें निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और सहायक आरक्षक शामिल हैं. देखिए सूची-

http://नगरीय क्षेत्रों में व्यापारिक प्रतिष्ठानें शाम 7 बजे तक ही होगी संचालित
जनपद अध्यक्ष का निर्वाचन 12 अप्रैल को
महासमुंद. 12 अप्रैल को जनपद पंचायत अध्यक्ष, महासमुंद का निर्वाचन किया जाएगा. इस हेतु कलेक्टर डोमन सिंह द्वारा पीठासीन अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) महासमुंद एवं सहायक पीठासीन अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद को नियुक्त किया गया है. उक्त नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं सहायक पीठासीन अधिकारी निर्वाचन तिथि पर निर्वाचन प्रक्रिया विधिवत पूरी कराएंगे. विहित अधिकारी द्वारा जनपद सदस्य महासमुंद को सूचना जारी कर दी गई है. निर्वाचन 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से जनपद पंचायत महासमुंद के सभाकक्ष में होगा.
http://रुबिना-पारस का गाना ‘गलत’ रिलीज, दिखी प्यार और धोखे की कहानी
मेडिकल बोर्ड की बैठक गुरुवार को
महासमुंद. ज़िले में हर बुधवार को होने वाली मेडिकल बोर्ड की बैठक चालू माह अप्रैल में (बुधवार 7 अप्रैल को भक्त माता कर्मा जयंती, बुधवार 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती और बुधवार 21 अप्रैल को राम नवमी) को शासकीय अवकाश होने के कारण उक्त तिथियों को ज़िला अस्पताल महासमुंद में होने वाली मेडिकल बोर्ड की बैठक नहीं होंगी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनके मंडपे ने बताया कि उपरोक्त तिथियों के स्थान पर अगले दिन यानी गुरुवार को (8 अप्रैल, 15 अप्रैल और 22 अप्रैल) को मेडिकल बोर्ड की बैठक होंगी.







