আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Triumph Trident 660 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: April 6, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Triumph Motorcycles India ने अपनी बहुप्रतीक्षित मिडलवेट नेकेड रोडस्टर Trident 660 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया. Trident 660 ट्राइंफ ट्रिपल इंजन रोडस्टर रेंज में एंट्री-लेवल मॉडल है. इसके साथ ही यह अब ट्रायम्फ मोटरसाइकिल लाइन-अप में सबसे सस्ता मॉडल भी है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 6.95 लाख रुपए है. इस मोटरसाइकिल को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 50,000 रुपए की टोकन राशि देकर इसकी बुकिंग कर सकते हैं. बाइक को कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर बुक कराया जा सकता है. Trident 660 में पावर के लिए 660 cc का इन-लाइन 3-सिलिंडर इंजन मिलता है.

http://सीएम तक पहुंची बात, शहीद परिवारों के लिए 80 लाख की हुई घोषणा, रामचंद्र ने दिया धन्यवाद

इसका लिक्विड कूल्ड इंजन 10,250 rpm पर 80 bhp का अधिकतम पावर और 6,250 rpm पर 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो स्लिप/असिस्ट कल्च के साथ आएगा. इस मोटरसाइकिल का वजन 189 किलोग्राम है.  Trident को रोजमर्रा की आसान सवारी के लिए डिजाइन किया गया है. इस मोटरसाइकिल में बेहतर परफॉर्मेंस और आसान सवारी के साथ ही सटीक हैंडलिंग मिलने का दावा किया गया है. इसे कंपनी के यूके स्थित हेडक्वार्टर हिंकले में विकसित किया गया है. इस मोटरसाइकिल की डिजाइनिंग में नई टाइगर 900 के मोटरसाइकिल डिजाइनर रोडोल्फो फ्रैस्कोली से स्टाइलिंग इनपुट लिया गया है. कंपनी Trident 660 के साथ 16,000 किलोमीटर के सर्विस इंटरवल के साथ-साथ दो साल की अलिमिटेड किलोमीटर की माइलेज वारंटी भी दे रही है.

http://जस्टिस एनवी रमणा होंगे 48वें चीफ जस्टिस, 24 को लेंगे शपथ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now