रायपुर. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज यहां राज्य में कोरोना जांच की स्थिति की समीक्षा की. उन्होने आरटीपीसीआर जांच की संख्या एंटीजेन की तुलना में और बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे संक्रमण का सटीक अनुमान लगाया जा सके. अभी प्रदेश में हो रही कुल जांच में आरटीपीसीआर और एंटीजेन जांच का अनुपात लगभग 60:40 है जिसे और बढ़ाया जाना है. उन्होने जांच रिपोर्ट भी जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए जिससे पॉजिटिव मरीजों का इलाज तुरंत शुरू हो सके. स्वास्थ्य मंत्री ने होम आइसोलेशन की व्यवस्था और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग की व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए.
http://कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग कार्य में अनुपस्थित 24 अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस
फेल धान बीज का समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक
दुर्ग. अच्छे किस्म के फेल धान बीज का समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक शासन द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में शासन द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. फेल धान बीज औसत अच्छी किस्म का होने पर ही खरीदी की जाएगी. बीज निगम के प्रक्रिया केन्द्र प्रभारी द्वारा कृषकों को फेल धान बीज के संबंध में प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा. कृषक द्वारा उक्त धान को खरीदी केन्द्र में लाने एवं प्रक्रिया केन्द्र प्रभारी का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर ही धान समर्थन मूल्य पर क्रय किया जाएगा. पंजीकृत कृषकों को अधिकतम 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान विक्रय करने की पात्रता निर्धारित किया गया है. कृषक द्वारा फेल धान बीज विक्रय की पात्रता उसके द्वारा धान विक्रय की पात्रता सीमा तक होगी. कृषक को पंजीकृत कृषक कोड नंबर लाना अनिवार्य होगा.
http://सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए आज का भाव







