আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

वन कार्यालय में कोरोना विस्फोट, एक कर्मी की मौत, 5 पॉजिटिव

Published on: April 2, 2021
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को कोरोना ही कोरोना चर्चा में रहा. यहां कोविड टेस्ट में बलौदाबाजार जिले के 6 वनकर्मियों सहित कुल 51 पॉजिटिव मिले हैं. इनमें देवपुर वन विभाग के एक दैनिक वेतनभोगी कर्मी की कोरोना से मौत की भी खबर है. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि कल स्थानीय स्तर पर कोविड जांच में करीब 25 लोग एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए. इसके अलावा समीप के बलौदाबाजार जिला अंतर्गत वन विभाग देवपुर के एक कर्मी को गम्भीर हालत में भर्ती करवाया गया था. टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया. उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. बाद देवपुर वन परिक्षेत्र के ही सभी कर्मियों का कोविड टेस्ट किया गया जिसमें 5 अन्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं.

http://युवती ने चचेरे भाई से रचाई शादी, परिजनों ने किया ‘अंतिम संस्कार’

झारमुड़ा में 20 पॉजिटिव

इधर, विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम झारमुड़ा के 20 ग्रामीण भी कोविड पॉजिटिव पाए गए जिन्हें मिलाकर पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत पॉजिटिव संख्या 51 हो गई. ज्ञात हो कि झारमुड़ा में पॉजिटिव की संख्या अधिक होने के कारण प्रशासन द्वारा इस ग्राम को कंटेन्मेंट क्षेत्र घोषित किया गया है.

पिथौरा शहर में 10

विकासखण्ड के अनेक ग्रामों के साथ पिथौरा नगर में भी गुरुवार को 10 कोरोना मरीज मिले. स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तारा अग्रवाल के अनुसार सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर उन्हें प्रक्रिया समझाकर उपचार प्रारम्भ कर दिया गया है.

http://परिस्थितियों के अनुसार लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने कलेक्टरों को निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now