नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का ऐलान किया. इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमें खुशी है कि देश के सभी भागों से फिल्मकार, अभिनेता, अभिनेत्री, गायक, संगीतकार सभी लोगों को समय-समय पर दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला है. आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है. रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे हैं और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं. यही कारण है कि इस बार दादा साहेब फाल्के की ज्यूरी ने रजनीकांत को ये अवॉर्ड देने का फैसला लिया गया है.
http://कर्त्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता, धान संग्रहण केंद्र प्रभारी निलंबित
उन्होने आगे कहा कि रजनीकांत ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन से ये स्थान लोगों के दिल में जमा लिया है. ये उनका सही गौरव है. दादा साहब फाल्के अवॉर्ड इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि दादा साहब फाल्के ने पहला सिनेमा 1913 में राजा हरिशच्रंद बनाया था. तो उस राजा हरिशचंद्र सिनेमा के बाद ये पहले चित्रपट महर्षि कहलाने लगे और दादा साहब फाल्के की मृत्यु के बाद ये अवॉर्ड उनके नाम से रखा गया और आजतक 50 बार ये अवॉर्ड दिया गया है. रजनीकांत ने ट्वीट कर भारत सरकार का धन्यवाद किया है. रजनीकांत ने लिखा- मुझे प्रतिष्ठित दाद साहब फाल्के अवॉर्ड से नवाजने के लिए भारत सरकार, आदरणीय और प्यारे नरेंद्र मोदी जी, प्रकाश जावड़ेकर जी और ज्यूरी का धन्यवाद. मैं इसे उन लोगों को डेडिकेट करना चाहता हूं जो मेरी जर्नी का हिस्सा रहें. थैंक्स.
http://बार के जंगलों में भारी आगजनी से लाखों की जलाऊ और स्वर्ण काष्ठ खाक










