আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या

Published on: March 31, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. खल्लारी थाना क्षेत्र के खम्हारमुड़ा के जंगल में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पत्रकारों को एएसपी मेघा टेम्भूलकर साहू ने बताया कि 27 मार्च को खल्लारी पुलिस को खम्हारमुड़ा के जंगल में एक लाश मिलने की सूचना मिल. बाद पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई. पुलिस द्वारा वायरल किए फोटो से मृतक की पहचान नारा मंदिर हसौद निवासी ईश्वरी साहू के रुप में हुई. पुलिस ने लाश की शिनाख्त के बाद जानकारी जुटानी शुरु की तो पता चला कि मृतक की पत्नी मोंगरा बाई का खरोरा निवासी बिसहत दीवान से अवैध संबंध था. पति-पत्नी के आपस में संबंध अच्छे नहीं थे. 21 मार्च को ईश्वरी व उनकी पत्नी का सामाजिक स्तर पर तलाक हो गया था.

http://फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में PLI स्कीम को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि ईश्वरी के दो बच्चे थे जिसे वह अपने पास रखना चाहता था पर बिसहत उन्हें अपने साथ रखना चाहता था. ईश्वरी की पत्नी व उसके प्रेमी ने प्लान बनाया और बाइक पर उसे लेकर खम्हारमुड़ा जंगल में ले गए. जहां बिसहत ने ईश्वरी को शराब पिलाई और जब वह बेहोश हो गया तो गला दबाकर हत्या कर दी. बाद उसने शराब की शीशी से गला रेतकर फरार हो गया. पुलिस दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर मौके से एक बाइक, मोबाइल, रक्तरंजित कपड़ा, कांच का टुकड़ा बरामद कर धारा 302,120 बी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है.

http://शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, पटवारी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now