नई दिल्ली. एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का पहला म्यूजिक वीडियो ‘बारिश की जाए’ रिलीज हो गया है. गाने के वीडियो को देसी मेलोडीज के यूट्यूब पेज पर रिलीज किया गया है. गाने के वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सुनंदा शर्मा नजर आ रही हैं जो कि उनके लव इंट्रेस्ट का किरदार निभा रही हैं. ये गाना प्यार के एक बिलकुल ही अलग आयाम को दिखाता है. गाने को मशहूर लिरिक्स राइटर जानी ने लिखा है और इसे बी प्राक ने गाया है. वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार इतने लंबे वक्त तक डांस करते नजर आए हैं.
http://भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया, सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा
बात करें गाने के वीडियो में दिखाई गई कहानी की तो ये कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित है. अरविंदर खैरा ने इस एल्बम को डायरेक्ट किया है जिन्हें पंजाब में कांसेप्ट किंग के तौर पर जाना जाता है. बारिश की जाए की कहानी दो दिलों के बीच उनकी भावनाओं और प्यार को समाज के सामने नए तरीके से एक नए अंदाज में बयां कर रहा है. गाने के बोल और इसकी कहानी दर्शकों को सीधे तौर पर खुद से जोड़ती है. देखिए गाना-
http://कलेक्टरों को परिस्थिति के अनुरूप तत्काल निर्णय लेने और कंटेनमेंट जोन घोषित करने के निर्देश










