नई दिल्ली. हरियाणवी म्यूजिक इंजस्ट्री की लोकप्रिय सिंगर रेणुका पंवार का नया गाना परांदा रिलीज हो गया है. रिलीज के साथ ही गाना इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. लोगों को ये गाना भी खूब पसंद आ रहा है. गाना रेणुका पंवार, केडी और अनीशा पांडे पर फिल्माया गया है. गाने में अनीशा पांडे और रेणुका पंवार दोनों ही बहुत खूबसूरत लग रही हैं. गाने के वीडियो में अनीशा पांडे और रेणुका हरियाणवी सूट में नजर आ रही हैं. गाने पर अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं.
http://1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, आप पर होगा सीधा असर
गाने के लिरिक्स बिट्टू सोरखी ने लिखे हैं. गाने को प्रड्यूज क्षितिज गुप्ता ने किया है. बता दें कि हाल ही में रेणुका पंवार का एक और गाना रेल में धक्के लागे से रिलीज हुआ था. रेणुका पंवार का गाना 52 गज का दामन पहले ही यूट्यूब पर कई रिकॉर्ड बना चुका है. इस गाने पर अब तक 750 मिलियन से अधिक व्यूज आ चुके हैं. रेणुका पंवार का इन दिनो जो भी गाना रिलीज होता है वह लोगो की जबान पर चढ़ जाता है. देखिए वीडियो-
http://मन की बात में पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू को किया याद, दिया दवाई भी, कड़ाई भी का संदेश










