नई दिल्ली. जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने भारत में अपनी 220i Sport को लॉन्च कर दिया है. यह कार कंपनी की 2 सीरीज ग्रैन कूप का स्पोर्ट पेट्रोल वर्जन है. बेहतरीन डिजाइन और शानदार फीचर्स से लैस BMW 220i Sport की कीमत 37.90 लाख (एक्स शोरूम) रखी गई है. यह कीमत इंट्राडक्टरी है. कार चार रंगों अल्पाइन व्हाइट, ब्लैक सैफ़ाइट, मेलबर्न रेड और स्टॉर्म बे में उपलब्ध है. इसके साथ ही दो अपहोल्स्ट्री विकल्प Sensatec Oyster Black और Sensatec Black भी मिलेंगे. बीएमडब्ल्यू 220i Sport देखने में काफी स्टाइलिश है और इसमें फुल एलईडी हेडलैम्प दिए गए हैं. इसमें सिगन्नेचर बीएमडब्ल्यू किडनी ग्रिल और एलईडी टेल लाइट शामिल हैं.
http://SHERO का टीजर रिलीज, दिखा सनी लियोनी का नया अवतार
इस कार में 8.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है. इसके अलावा इसमें 5.1 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्पोर्ट सीट, एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, बीएमडब्ल्यू लाइव कॉक्पिट प्लस, लैदर रैपड मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, क्रूज कंट्रोल, पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. कार में चार ड्राइव मोड ईको, प्रो, कम्फर्ट और स्पोर्ट को शामिल किया गया है. इस कार में ट्विनपावर टर्बो दो-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह इंजन 190 hp की पावर और 280 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 7 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. यह कार महज 7.1 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है.
http://बेयरस्टो-स्टोक्स की शानदार पारी, इंग्लैंड ने भारत को 6 विकेट से हराया










